फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार लूटी

कार लूटी

Fri, 21 Sep 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
कार लूटी
दिल्ली और बागपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--
चालक को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूटी कार
- दो घंटे घुमाकर चालक को बागपत के मीतली गांव में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-63 में बदमाशों ने दिनदहाड़े चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चालक को बंधक बनाकर दिनदहाड़े दो घंटे तक घुमाते रहे और बागपत के मीतली गांव में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने राहगीर की मदद से अपने मालिक को इसकी जानकारी दी। कार मालिक ने इसकी शिकायत कोतवाली फेज थ्री पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवेक विहार, दिल्ली निवासी ज्योत्सना तनेजा की कार दिल्ली सीमापुरी निवासी महेश चलाता है। ज्योत्सना ने बृहस्पतिवार सुबह महेश को कार लेकर सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी भेजा था। वह करीब 11 बजे सेक्टर-63 के एच ब्लॉक के पास पहुंचा तो कार सवार बदमाशों ने पीछे से टक्कर मार दी। महेश ने कार रोक कर विरोध किया तो बदमाशों ंने गन प्वाइंट पर उसे उसकी ही कार में बैठा दिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक कार में बैठाकर घुमाते रहे और मारपीट कर चालक से मोबाइल व नकदी लूट ली।
विज्ञापन

दोपहर बाद मेरठ-बागपत मार्ग पर मीतली गांव के पास महेश को फेंक दिया और कार लूट कर भाग गए। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक चालक उनके पास नहीं आया है। कार मालकिन से बातचीत हुई है। इस मामले की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा और इसमें शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed