{"_id":"5cca1bccbdec22077654d702","slug":"111556749260-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट में चोरी, लाखों रुपये के जेवरात गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फ्लैट में चोरी, लाखों रुपये के जेवरात गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट में चोरी, लाखों के जेवरात लेकर फरार
- चोरों ने मंगलवार दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। ओमीक्रोन-प्रथम स्थित गौड़ अतुल्यम सोसायटी के एफ टॉवर स्थित फ्लैट में मंगलवार को दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये के जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुरक्षा में लापरवाही को लेकर लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि टॉवर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, जबकि मेटेनेंस चार्ज बराबर लिया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
ओमीक्रॉन वन स्थित गौड़ अतुल्यम सोसायटी के एफ टॉवर स्थित फ्लैट निवासी कृष्ण कुमार ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी स्कूल में अध्यापक हैं। मंगलवार को दंपती काम पर गए थे। जबकि उनके दो बच्चे सुबह स्कूल चले गए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी करीब तीन बजे स्कूल से वापस आईं तो देखा कि फ्लैट के सभी ताले टूटे हुए थे। इस पर उन्होंने पति को सूचना दी। वहीं, जांच करने पर बताया कि घर से लाखों के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। वहीं, टॉवर की सुरक्षा से नाराज सोसायटी के लोगों ने नारेबाजी कर बिल्डर के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
दादरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि मेंटेनेंस इंचार्ज पवन कुमार सिंह, प्रोजक्ट इंचार्ज आनंद, सिक्योरिटी इंचार्ज राकेश शर्मा और अमित व मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।