फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हत्या कर तीन साल से फरार दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

हत्या कर तीन साल से फरार दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

Tue, 07 May 2019 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर तीन साल से फरार दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
दहेज हत्या के मामले में 3 साल से फरार दो भगोड़े धरे
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। तीन साल पूर्व दहेज हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित दो आरोपियों को मंगलवार को झिरका पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 14 दिन के लिए भोंडसी भेज दिया है। वर्ष 2015 में पप्पू पुत्र सूरमा निवासी धमुकड थाना किशनगढ़ बॉस (अलवर) ने अपनी बेटी अनीता की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा झिरका थाने में दर्ज कराया था। इस मुकदमे में महेंद्र सिंह, धर्म सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी खरखड़ा थाना (तिजारा) के अलावा 3 अन्य आरोपी थे। दोनों आरोपी पिछले तीन साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। झिरका पुलिस ने मंगलवार को दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय कोर्ट में पेश कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भोंडसी भेज दिया है। झिरका थाना प्रभारी हरिसिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पिछले तीन साल से खाक छान रही थी। लेकिन हर बार आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर मौके से फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि इस दहेज हत्या में कुल 5 आरोपी बनाए गए थे। इनमें से दो आरोपियों में लड़की का पति बबलू सहित एक अन्य पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी अभी भी फरार है। उसे भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed