फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime road accident

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत।केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

Tue, 12 Apr 2022 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
crime road accident
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल की सीमा से जा रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रावत खेड़ा हिसार निवासी पवन कुमार सोमवार देर रात पलवल से स्प्रे मशीन लेकर कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे से आ रहा था। रास्ते में एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी, जिसे उन्होंने लिफ्ट दे दी। पवन ने बताया कि देर रात जब वह केएमपी रोड पर गांव कलवाड़ी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने उनकी मशीन में टक्कर मार दी। इससे मशीन पलट गई। हादसे में मशीन पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुरजीत ने बताया कि मृतक की पहचान पवन कुमार (28) पुत्र नंदकिशोर निवासी कलवाड़ी के रूप में हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed