{"_id":"62559afa53a2cc19dc70f491","slug":"crime-road-accident-mewat-news-noi6425477131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत।केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत।केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल की सीमा से जा रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रावत खेड़ा हिसार निवासी पवन कुमार सोमवार देर रात पलवल से स्प्रे मशीन लेकर कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे से आ रहा था। रास्ते में एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी, जिसे उन्होंने लिफ्ट दे दी। पवन ने बताया कि देर रात जब वह केएमपी रोड पर गांव कलवाड़ी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने उनकी मशीन में टक्कर मार दी। इससे मशीन पलट गई। हादसे में मशीन पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुरजीत ने बताया कि मृतक की पहचान पवन कुमार (28) पुत्र नंदकिशोर निवासी कलवाड़ी के रूप में हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।