{"_id":"60d9c7478ebc3ef40b55454e","slug":"crime-noida-news-noi590249040","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। गांव सुन्ध के सरकारी स्कूल के ऑनलाइन ग्रुप में में भेजी गई अश्लील वीडियो मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। मामले में पीड़ित परिजन की ओर से गत 8 जून को सीएम विंडो व तावडू एसडीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में जांच की कार्यवाही जस की तस है जिससे पीड़ित परिजनों में रोष है।
गांव सुन्ध निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्ध की छठी कक्षा में पढ़ती है। गत 25 मई को उन्होंने उसकी ऑनलाइन कक्षा के ग्रुप में एक अश्लील वीडियो देखी। इस बारे में उहोंने अगले ही दिन जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया को इसकी जानकारी देकर मामले से अवगत कराया। जिस पर उहोंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने का भरोसा दिया।
कोई कार्रवाई नहीं होने पर 8 जून को तावडू एसडीएम व सीएम विंडो में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं शिकायत के 22 दिन बीत जाने के बाद भी जांच की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। पीड़ित का आरोप है कि मामले को दबाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर अश्लीलता परोसना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश मलिक का कहना है कि पीड़ित पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जा रहा है। सीएम विंडो शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा।