फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime news in district.

Noida News: कांस्टेबल पर यौन शोषण का केस

Sun, 26 Oct 2025 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक युवती ने डायल 112 में तैनात कांस्टेबल पर आठ वर्षों तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, गर्भपात कराने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह और अमरोहा जिले के ग्राम फतेहउल्लापुर निवासी मनदीप सिंह पिछले आठ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। आरोपी मनदीप सिंह फिलहाल अमरिया क्षेत्र में डायल 112 पर कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि मनदीप कई बार शादी का वादा करता रहा लेकिन वह हर बार बात टाल देता था। वर्ष 2020 में युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बाद में शादी का आश्वासन देकर समझौता कर लिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा और शादी के बदले दस लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बीते चार सितंबर को मनदीप सिंह ने शादी का झांसा देकर युवती को अमरिया बुलाया और यौन शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed