फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cow protector saved cattle had fallen in deep well

Noida News: गहरे कुएं में गिरे गोवंश की गोरक्षकों ने बचाई जान

Tue, 16 Dec 2025 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
cow protector saved cattle had fallen in deep well
दनकौर। गढ़ी आजमपुर गांव में मंगलवार को मानवता और सेवा भावना की मिसाल देखने को मिली। वन क्षेत्र में स्थित एक संकरे और गहरे कुएं में एक गोवंश गिर गया था। सूचना मिलने पर गोरक्षकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश की जान बचाई। इस पूरे रेस्क्यू अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग गोरक्षकों की सराहना कर रहे हैं। गोवंश करीब 10 घंटे से कुएं में फंसा हुआ था। मंगलवार सुबह जब इसकी सूचना गोरक्षकों को मिली तो त्रिलोक नागर के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने सूझबूझ और धैर्य के साथ रस्सियों व अन्य साधनों की मदद से गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस मौके पर हनी भाटी, सोनू गौड़, दीपांशु शर्मा, संजय भाटी, अनुज समेत अन्य गोरक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed