फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Covid vaccination stopped at government centers in GB nagar

नोएडा: सरकारी केंद्रों पर बंद हुआ कोविड टीकाकरण

Mon, 13 Feb 2023 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Covid vaccination stopped at government centers in GB nagar
सरकारी केंद्रों पर बंद हुआ कोविड टीकाकरण
विज्ञापन

- जिले में 14 लाख से ज्यादा लोगों को एहतियाती खुराक मिलनी बाकी

- वैक्सीन का नया स्टॉक मंगाने से जिला स्वास्थ्य विभाग ने खींचे हाथ
योगेश शर्मा
नोएडा। जिले में 14 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक मिलनी बाकी है। इससे पहले ही सरकारी टीकाकरण अभियान बंद कर दिया गया है। एहतियाती खुराक लेने में बरती जा रही लापरवाही को देख जिला स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन का नया स्टॉक मंगाने से हाथ खींच लिए हैं। नतीजतन, पिछले पांच दिनों से जिले के सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण बंद है।

शासन की ओर से जिले में 15,92,648 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया था। जबकि 18,80,576 लोगों को वैक्सीन की दो खुराक मिल चुकी हैं। अब तक महज 4,34,980 लोगों ने ही एहतियाती खुराक ली है। यानि 14,45,596 लोगों ने एहतियाती खुराक नहीं ली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है लगातार प्रयास के बाद भी लोग टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे हैं। वैक्सीन को ज्यादा समय तक रखा नहीं जा सकता। ऐसे में अब शासन से नया स्टॉक नहीं मंगाया जा रहा है। सभी सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीकाकरण बंद कर दिया गया है। जिन्हें कोविड वैक्सीन लगवानी है वो निजी केंद्रों पर शुल्क देकर लगवा सकते हैं। जिले में पांच निजी केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन




4.58 लाख लोग दूसरी डोज से छूटे

कोरोना से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिला है और लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। जिले में टीकाकरण के आंकड़े इसकी पोल खोल रहे हैं। मसलन 23,39,246 लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 18,80,576 है। यानि 4,58,670 लोगों ने अब तक कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक भी नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण में पड़ोसी शहरों का मददगार बना नोएडा

नोएडा अपने पड़ोसी शहरों के लिए बड़ा मददगार बना। आबादी लक्ष्य के मुताबिक 15.92 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, लेकिन जिले में 23.39 लाख से ज्यादा लोगोंं ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली है। जनपद में नजदीकी शहरों से आकर पांच लाख से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। हालांकि इसकी तुलना में दूसरी और एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या में कमी चिंता का विषय है।


कोट

तमाम प्रयास के बाद भी लोग टीकाकरण के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण फिलहाल बंद कर दिया गया है। नया स्टॉक भी शासन से नहीं मांगा गया है। लोग निजी केंद्रों पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। -डॉ. आरके सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी
जिले में टीकाकरण पर एक नजर

पहली खुराक 23,39,246
दूसरी खुराक 18,80,576

एहतियाती खुराक 4,34,980
( नोट: टीकाकरण के आंकड़े 13 फरवरी तक के हैं।)



----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed