फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Couple arrested for beating disabled tenant

दिव्यांग किरायेदार को पीटने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for beating disabled tenant
जेवर (संवाद)। स्कूटी सवार दिव्यांग गजेंद्र तालान की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने जुगेंद्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। ट्विटर पर बयान जारी कर एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि रविवार शाम दिव्यांग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। चोरौली रोड निवासी जुगेंद्र सिंह ने स्कूल चलाने के लिए अपना मकान दिव्यांग रिश्तेदार गजेंद्र तालान को किराये पर दिया था। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद रहा। इस पर जुगेंद्र ने मकान में किरायेदार रख लिए। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। मामले में रविवार को विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान जुगेंद्र और पत्नी ने स्कूटी पर बैठे गजेेंद्र पर लाठी से हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। सोमवार को पुलिस ने जुगेंद्र और गजेंद्र के बेटे शिवा के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा किया था।
विज्ञापन

तमंचे से फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दादरी। गांव दुजाना में पांच दिन पूर्व पैतृक संपत्ति के विवाद में लाठी-डंडों से हमला और तमंचे से फायर करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पुर्व आरोपी होमगार्ड व उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। होमगार्ड के खिलाफ उसके अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दुजाना में युद्धवीर व रामलखन एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को युद्धवीर अपनी पत्नी दया देवी के साथ ट्रैक्टर से खेत पर जा रहे थे। इस दौरान रामलखन, उसकी पत्नी और उसके भाई अकिंत ने लाठी डंडों से हमला कर दिया था। घटना से संबंधित तमंचा से फायरिंग करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में रामलखन व उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को तीसरे आरोपी अकिंत कुमार को पुलिस ने गांव दुजाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलसि ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार का कहना है कि रामलखन होमगार्ड था। उसकी बादलपुर कोतवाली में डयूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बदमाश गिरफ्तार
दादरी । बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर गांव छपरौला के पास पुलिस ने जांच के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा, कारतूस, दो चाकू और तीन किलो गांजा बरामद किया है । पुलिस के अनुसार सोमवार की रात हापुड़ जनपद के गांव लाखन निवासी सुमित तोमर व पिलखुआ के मोहल्ला गढ़ी निवासी बिजेन्द्र उर्फ विशाल और मेरठ के सरधना निवासी शिवम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद की तरफ से आ रहे थे । जीटी रोड पर गांव छपरौला के पास भारत धर्म कांटे पर बाइक पर सवार तीनों को पुलिस ने रोक लिया । तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा, कारतूस दो चाकू और एक थैला में तीन किलो गांजा मिला। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के साथ-साथ होटलों पर ट्रक चालको को गांजा बेचने की फिराक में थे । प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार का कहना है गिरफ्तार तीनों बदमाशों के पूर्व में अपराधिक मामलों की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed