फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Counseling for BSc-MSc dual degree program will be held on 3rd

आईपीयू : बीएससी-एमएससी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम की काउंसलिंग तीन को

Fri, 29 Aug 2025 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Counseling for BSc-MSc dual degree program will be held on 3rd
-द्वारिका स्थित मुख्य परिसर में होगी, नए अभ्यर्थियों को भरना होगा गूगल फॉर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के बीएससी-एमएससी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग तीन सितंबर को द्वारका स्थित मुख्य परिसर में आयोजित की जाएगी। आईपीयू के अनुसार इस कार्यक्रम में दाखिला बारहवीं की अंकसूची, जेईई मेन पेपर-1, सीईटी और सीयूईटी स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।
काउंसलिंग के लिए नए अभ्यर्थियों को गूगल फॉर्म भरना होगा जिसका लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध काउंसलिंग नोटिस में मिल जाएगा। वहीं पहले से आवेदन कर चुके छात्र सीधे ऑफलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग के लिए सभी अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के नाम एक लाख सात हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।बीएससी-एमएससी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम, विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज(यूएसबीएएस) में संचालित किया जाता है। इसमें कुल 120 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों में 40-40 सीटें निर्धारित हैं। यह पाठ्यक्रम विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को उच्च शिक्षा का एकीकृत विकल्प प्रदान करता है। यूएसबीएएस के डीन प्रो अनिध्या दत्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी है क्योंकि इसमें विज्ञान की गहन पढ़ाई और अनुसंधान का अवसर मिलता है। छात्र कार्यक्रम और काउंसलिंग के संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed