फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Coronavirus in Noida 10 more children test covid positive active cases reach 90 in Noida health department issues helpline number for schools

नोएडा में कोरोना: 10 बच्चों समेत कुल 33 नए संक्रमित आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Wed, 13 Apr 2022 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Apr 2022 05:09 PM IST
सार

स्कूलों में कोविड सहित अन्य बीमारियों की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। स्कूलों को इस हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर स्वास्थ्य विभाग को मरीज के बारे में जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
Coronavirus in Noida 10 more children test covid positive active cases reach 90 in Noida health department issues helpline number for schools
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 10 और बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसके साथ ही कुल संक्रमित बच्चों की संख्या 20 से अधिक हो गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज कुल 33 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं जिसमें 10 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 90 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बुधवार को जो केस रिपोर्ट हुए हैं उसमें से 10 बच्चे हैं। हालांकि विभाग को इसकी जानकारी किसी स्कूल से नहीं मिली है, न ही बच्चों के स्कूल में ही कोई टेस्ट हुआ था।
विज्ञापन


चीफ मेडिकल अफसर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि स्कूलों ने केस रिपोर्ट नहीं किए हैं। अगर ऐसा होता तो ऑफलाइन क्लास बंद कर दी जातीं और विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी होती। सोमवार को एक निजी स्कूल ने स्वास्थ्य विभाग को 10 बच्चों और तीन शिक्षकों के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इस स्कूल में अब अगले हफ्ते तक ऑनलाइन पढ़ाई ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

स्कूलों में कोविड सहित अन्य बीमारियों की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। स्कूलों को इस हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर स्वास्थ्य विभाग को मरीज के बारे में जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed