{"_id":"6094fd8d8ebc3e8dc25787dc","slug":"coronavirus-78-percent-of-infected-patients-died-of-heart-attack-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक: नोएडा में 78 फीसदी संक्रमित मरीजों की मौत दिल के दौरे से, स्वास्थ्य विभाग का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक: नोएडा में 78 फीसदी संक्रमित मरीजों की मौत दिल के दौरे से, स्वास्थ्य विभाग का खुलासा
Fri, 07 May 2021 02:12 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 07 May 2021 02:12 PM IST
सार
सेक्टर-39 स्थित कोविड-19 अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु अग्रवाल ने बताया कि नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई मौतों का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि ज्यादातर मरीजों को दिल का दौरा पड़ा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना वायरस की दूसरी लहर में शहर में संक्रमित 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। सेक्टर-39 स्थित कोविड-19 अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु अग्रवाल ने बताया कि नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई मौतों का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि ज्यादातर मरीजों को दिल का दौरा पड़ा।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरीजों के खून में थक्के बन जाते हैं। इससे ‘हार्ट अटैक’ की आशंका बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से बृहस्पतिवार तक 285 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें से 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। नोएडा में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। पिछले तीन हफ्ते में करीब 175 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की चपेट में आए सभी मरीजों को सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई और उन्हें निमोनिया भी हुआ। सांस लेने में परेशानी होने और ह्रदय पर जोर पड़ने से संक्रमित मरीजों को दिल का दौरा पड़ने की आशंका रहती है।