{"_id":"5f1496f18ebc3e63980ae237","slug":"corona-positive-women-death-125-new-cases-noida-news-noi5244100156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, संक्रमित मामले आए 125","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, संक्रमित मामले आए 125
विज्ञापन
महिला की मौत, 125 नए संक्रमित
नोएडा। कोरोना संक्रमण से रविवार को एक महिला की मौत हो गई। इससे जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 39 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों महिला ग्रेटर नोएडा के कोविड अस्पताल में भर्ती हुई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे सांस लेने समेत अन्य गंभीर संक्रमण था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, रविवार को 125 नए मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4134 पहुंच गया है।
जिले में जुलाई सबसे संकट वाला महीना साबित हो रहा है। इस महीने में अब तक 17 मरीज की जान जा चुकी है, जबकि जुलाई से पहले बीते 3 माह में केवल 22 लोगों की जान गई। राहत वाली बात यह रही कि रविवार को 99 लोगों ने कोरोना को हराया। सभी को डिस्चार्ज के दौरान आइसोलेशन वार्ड से भर्ती मरीजों ताली बजाकर बधाई दी। वहीं जिले में अब तक 3122 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 973 केस एक्टिव हैं। सभी विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।