{"_id":"621699cc0428204af86d3edb","slug":"corona-patients-will-be-admitted-only-in-covid-hospital-noida-news-noi633864510","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के मरीज सिर्फ कोविड अस्पताल में होंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के मरीज सिर्फ कोविड अस्पताल में होंगे भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। तीसरी लहर में मरीज बढ़ने से निजी अस्पतालों को कोरोना के इलाज की मंजूरी दी गई थी। अब तीसरी लहर का कहर कम होने लगा है। ऐसे में एक बार फिर अस्पतालों को गैर-अधिसूचित करने की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसा होने पर कोरोना संक्रमित मरीजों को सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में ही भर्ती किया जा सकेगा।
कोरोना की तीसरी लहर में 15 जनवरी तक जिले में 12 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज हो चुके थे। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए जनपद के 31 अस्पतालों में 4585 बेड चिह्नित किए थे, लेकिन सेक्टर-39 के कोविड अस्पताल के अलावा किसी अस्पताल को कोरोना के मरीज भर्ती करने की अनुमति नहीं थी। 15 जनवरी के बाद कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए जिम्स, शारदा, चाइल्ड पीजीआई सहित अन्य निजी अस्पतालों को उपचार की अनुमति दी गई थी। एक जनवरी से शुरू महामारी की तीसरी लहर में अब तक 33,989 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से महज एक से दो फीसदी को ही अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। तीसरी लहर में अब तक 22 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें से 90 फीसदी निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज शामिल हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अस्पतालों में कोरोना के आठ मरीज भर्ती किए गए। इनमें सभी निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज शामिल हैं। जिम्स और शारदा से भी मरीज कोविड अस्पताल में रेफर किए जा रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर संक्रमितों के उपचार के लिए कोविड अस्पतालों को अधिकृत करने की तैयारी की जा रही है।