फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona changed life, vaccination is the only way to prevent

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: कोरोना ने बदली जिंदगी, टीकाकरण ही बचाव का उपाय

Wed, 30 Mar 2022 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो प्रगति मिश्रा, नोएडा
प्रगति मिश्रा, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2022 01:30 AM IST
सार

जिले में कोरोना का पहला मामला 8 मार्च 2020 को आया था। इसके बाद 43 दिनों में मरीजों की संख्या 100 तक पहुंच गई। मरीजों की संख्या 10 हजार तक पहुंचने में 89 दिनों का समय लगा था।

विज्ञापन
Corona changed life, vaccination is the only way to prevent
नोएडा स्थित महर्षि विद्यामंदिर स्कूल में वैक्सीन लगवाती छात्रा।

विस्तार

कोरोना की तीनों लहर के दौरान जिले के लोगों ने कड़वे अनुभव झेले। इनसे उबरने की कोशिश अभी भी जारी है। इसके लिए टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण कदम है। बुजुर्गों से शुरू हुआ टीकाकरण का दौर अब 12 साल तक के बच्चों में भी लोकप्रिय हो रहा है। जिंदगियां बचाने की कवायद में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को आम लोगों ने भी इस अभियान में पूरा सहयोग देकर जिले को टीकाकरण में आगे पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना का पहला मामला 8 मार्च 2020 को आया था। इसके बाद 43 दिनों में मरीजों की संख्या 100 तक पहुंच गई। मरीजों की संख्या 10 हजार तक पहुंचने में 89 दिनों का समय लगा था। धीरे-धीरे कोविड संकट की भयावहता का असर हर ओर नजर आने लगा, लेकिन बचाव के उपाय तब सामने नहीं आए थे। एक साल में 91 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवा दी थी। जब संक्रमण का दायरा घटने लगा तो लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली, लेकिन जल्द ही दूसरी लहर ने खौफनाक मंजर दिखाया। दूसरी लहर में जिले में 375 लोगों ने जान गंवा दी। इसके बाद टीकाकरण के रूप में नई उम्मीद सामने आई। इस साल की शुरुआत के साथ शुरू हुई तीसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार भले ही तेज रही हो, लेकिन मृत्युदर अपेक्षाकृत काफी कम रही। इसका एक बड़ा कारण टीकाकरण रहा। तीसरी लहर में महज 22 लोगों की मौतें हुई।
विज्ञापन


टीकाकरण आया उम्मीद बनकर
पहली व दूसरी लहर के बाद यह आशंका व्यक्त की जा रही थी कि तीसरी लहर का असर छोटे बच्चों पर अधिक पड़ेगा, लेकिन इस साल शुरू हुए किशोरों के टीकाकरण ने लोगों को राहत की सांस दी। पहले 15 साल और अब 12 साल से अधिक आयु के किशोरों का टीकाकरण अभिभावकों के लिए नई उम्मीद बनकर आया है। यही वजह है कि अभिभावक बच्चों को टीका दिलवाने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। 12 से 14 साल के करीब 3500 व 15 से 17 के करीब 1400 बच्चों ने मेगा अभियान के तहत टीकाकरण करवाया है। अब तक 15 से 17 साल के 93 हजार से अधिक किशोरों ने वैक्सीन की पहली और 52 हजार से अधिक ने दोनों डोज ली हैं। 12 से 14 साल के आयु वर्ग में 8 हजार से अधिक किशोरों को पहली डोज मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण करवा लिया है। इसमें कोई दिक्कत नहीं आई है। पता भी नहीं चलता कि कब टीका लग गया। कोविड जैसी महामारी से बचने के लिए यह जरूरी है।
- अग्रिम गौर
सभी को टीकाकरण समय पर करवाना चाहिए। सुरक्षित रहने के लिए यह बहुत जरूरी है। मैंने भी समय से टीकाकरण करवा लिया है। कोई दिक्कत नहीं आई है।
-तनीशा
जिले में टीकाकरण तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। जल्द ही किशोरों के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लेंगे। अन्य बीमारियों से बचाव के लिए भी पहले चरण पूरे कर लिए हैं।
- डॉ. सुनील दोहरे, एसीएमओ व जिला टीकाकरण प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed