{"_id":"5fea22d58ebc3e3e7d72365e","slug":"corona-27-new-cases-42-healthy-noida-news-noi5565986200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 27 नए मामले, 42 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 27 नए मामले, 42 स्वस्थ
विज्ञापन
कोरोना : 27 नए मामले, 42 स्वस्थ
नोएडा। जनपद में कोरोना की रफ्तार कम होने लगी है। सोमवार को 27 नए संक्रमित मिले वहीं 42 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 24,845 हो गई है, इनमें 462 सक्रिय मरीज हैं। 251 होम आइसोलेशन में हैं जबकि अन्य का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि अब तक 24,294 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि एंटीजन किट की कमी की वजह से बीते कुछ दिनों में जांच कम हुई हैं। अब एंटीजन किट मिल गई हैं।
पूरे प्रदेश के 20 फीसदी सक्रिय मामले एनसीआर के जिलों में
राज्य सर्विलांस कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते रविवार तक पूरे प्रदेश में 581980 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या15,371 हैं। इनमें 3134 (20.38 प्रतिशत) सक्रिय केस एनसीआर के जिलों में हैं। रविवार तक मेरठ में 1054, गाजियाबाद में 790, गौतमबुद्धनगर में 477, बुलंदशहर में 199, मुजफ्फरनगर में 389, हापुड़ में 100, बागपत में 79 और शामली में 46 सक्रिय केस थे। वहीं, गौतमबुद्ध नगर के लिए राहत की बात यह है कि पिछले दो सप्ताह में नए मामले कम आने के कारण सक्रिय केस की संख्या तेजी से घटी है। एनसीआर के इन 8 जिलों में अब तक 839 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल मौत 8306 के सापेक्ष यह 11.25 फीसदी है। गौतमबुद्ध नगर में जिले में 89 लोगों की जान गई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की बात करें तो एनसीआर में यह आंकड़ा 92438 है, जो सूबे में ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या का 16.55 फीसदी है।