{"_id":"5cfaaffabdec22074b0aae72","slug":"continue-headache-is-sybol-of-brain-tumer-noida-news-noi442200944","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार सिर दर्द हो सकते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार सिर दर्द हो सकते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
विज्ञापन

नोएडा। यदि आपको लगातार सिर दर्द और उल्टी की शिकायत है तो इसे नजरअंदाज ना करें। यह ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं। ब्रेन ट्यूमर की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। यह कई प्रकार के होते हैं। कुछ आसानी से सर्जरी के जरिये ठीक हो सकते हैं। वहीं, कुछ में यदि समय पर इलाज ना मिले तो मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। विश्व में हर दिन करीब 500 लोगों में ब्रेन ट्यूमर का पता चलता है। 8 जून विश्व ब्रेन ट्यूमर डे के रूप में मनाया जाता है।
जेपी अस्पताल के न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. दिनेश रतनानी के अनुसार ब्रेन ट्यूमर का कोई एक निश्चित कारण नहीं है। यह जींस में बदलाव से होता है जिसका कोई भी कारण हो सकता है। यदि समय रहते इसके लक्षणों को समझा जाए तो इलाज आसान हो जाता है। इसके लक्षणों में सबसे प्रमुख सिर दर्द है। खासकर सुबह उठते ही होने वाला सिर दर्द और दर्द के साथ उल्टी आए तो ध्यान देना आवश्यक है। साथ ही कम दिखना, अजीब सी दुर्गंध महसूस करना, कानों में आवाज आना, चलते समय नियंत्रण डगमगाना आदि अन्य लक्षण ब्रेन ट्यूमर के हो सकते हैं। मिर्गी का दौरा आने का एक कारण ब्रेन ट्यूमर भी हो सकता है।
क्या है ब्रेन ट्यूमर
मस्तिष्क के किसी हिस्से में कोशिकाओं का निश्चित संख्या से अधिक विकास होने से ब्रेन ट्यूमर बनता है। एक ही स्थान पर बहुत सारी कोशिकाएं इकट्ठी होकर गांठ जैसी आकृति में परिवर्तित हो जाती हैं। जो कि शरीर के सामान्य रक्त स्त्राव एवं अन्य प्रक्रियाओं को प्रभावित करने लगती हैं।
विज्ञापन
क्या है बचाव
ब्रेन ट्यूमर का कोई निश्चित कारण ना होने की वजह से इसके बचाव के भी अधिक उपाय नहीं हैं। क्योंकि इसकी बड़ी वजह क्या है यह मेडिकल साइंस के लिए भी पहेली है। हालांकि स्वस्थ जीवनशैली आपको इस परेशानी से कुछ हद तक दूर रख सकती है। साथ ही इसके लक्षणों के प्रति भी जागरूकता होना आवश्यक है। आम धारणा है कि ब्रेन ट्यूमर की बीमारी अधिक उम्र या ज्यादा चिंता करने वालों को होती है जबकि ऐसा नहीं है। लक्षण पता चलने पर कई बार सर्जरी के बाद भी रोग फैलने या ट्यूमर सेल्स के कैंसर में परिवर्तित होने पर मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है।