फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction of the grand Ram Temple will begin on September 26.

Noida News: 26 सितंबर से बनेगा भव्य राम मंदिर

Sun, 20 Sep 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Construction of the grand Ram Temple will begin on September 26.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के ईकोटेक-12 में प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार को आजीवन सदस्यों की बैठक में निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें 70 से अधिक सोसायटियों के सदस्यों, ईकोटेक-12 के अध्यक्ष साहिल कुमार और करण वीर सहित कई लोगों ने भाग लिया। बैठक में रामलीला मैदान में बनने वाले भव्य राम मंदिर का मॉडल भी दिखाया गया। मंदिर का निर्माण कार्य 26 सितंबर से ईकोटेक-12 की कमर्शियल बेल्ट स्थित रामलीला मैदान में शुरू होगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि एक अक्टूबर को ग्रेनो वेस्ट से सैकड़ों रामभक्त बसों व निजी वाहनों से अयोध्या जाएंगे। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्री रामलला की प्रतिमा को विशेष हनुमान गाड़ी में विराजमान कर लाया जाएगा। सात से आठ दिन की यात्रा के बाद प्रतिमा ग्रेनो वेस्ट पहुंचेगी, जहां भव्य स्वागत के साथ उसे नवनिर्मित मंदिर में स्थापित किया जाएगा। रामलीला महोत्सव का मंचन 10 से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम छह बजे से किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed