फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction of a state-of-the-art cyber police station has begun, which will strengthen digital security.

Noida News: अत्याधुनिक साइबर थाना का निर्माण कार्य शुरू, डिजिटल सुरक्षा होगी मजबूत

Mon, 19 Jan 2026 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Construction of a state-of-the-art cyber police station has begun, which will strengthen digital security.
अत्याधुनिक साइबर थाना का निर्माण कार्य शुरू, डिजिटल सुरक्षा होगी मजबूत
विज्ञापन

3.30 करोड़ की लागत वाला यह थाना विभिन्न तकनीकों से लैस होगा, रबूपुरा थानाक्षेत्र में हो रहा निर्माण

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जिले में अत्याधुनिक साइबर थाना बनना शुरू हो गया है। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 20 के पॉकेट-सी में 3500 वर्ग मीटर में भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ है।

लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था ने साइट का भ्रमण कर लिया है। करीब 3.30 करोड़ की लागत वाला यह थाना विभिन्न तकनीकों से लैस होगा। तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस थाने का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि भवन के निर्माण में लगभग 3.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। थाने को आधुनिक तकनीकी मानकों, साइबर जांच की आवश्यकताओं और भविष्य की डिजिटल चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। थाना बनने से न सिर्फ अपराधियों पर नकेल कसने में आसानी होगी बल्कि बचाव के लिए भी कार्य किया जाएगा। बीते कुछ समय में फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं ने तेजी से पैर जमाए हैं। नए साइबर थाने के भवन में हाई-टेक साइबर फॉरेंसिक यूनिट और अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed