फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress's white paper released against Central and Delhi government

Noida News: केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ कांग्रेस का श्वेत पत्र जारी

Thu, 26 Dec 2024 02:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Congress's white paper released against Central and Delhi government
श्वेत पत्र ‘मौका मौका, हर बार धोखा’ के जरिये भाजपा और आप पर साधा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ बुधवार को श्वेत पत्र जारी किया। कांग्रेस ने आप और भाजपा के कार्यकाल को विफलताओं और धोखे की राजनीति का उदाहरण करार दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने श्वेत पत्र ‘मौका मौका, हर बार धोखा’ जारी करते हुए भाजपा और आप के कार्यकाल पर तीखे आरोप लगाए।
प्रेसवार्ता में अजय माकन ने दिल्ली की जनता से किए गए वादों को तोड़ने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने मुफ्त बिजली-पानी और लंदन-पेरिस जैसी दिल्ली का वादा किया, लेकिन आज दिल्ली कूड़े के पहाड़, गंदे पानी और टूटी सड़कों से जूझ रही है। वहीं, केंद्र सरकार ने सेन्ट्रल विस्टा जैसी परियोजनाओं पर ध्यान दिया, जबकि दिल्ली के लाखों लोगों की मूलभूत जरूरतें नजरअंदाज की गईं। केजरीवाल ने पारदर्शिता और ईमानदारी का ढोंग रचकर घोटालों का जाल बुना। कोरोना महामारी के दौरान जब दिल्लीवासी ऑक्सीजन और अस्पतालों के लिए तरस रहे थे, तब करोड़ों रुपये शीश महल पर खर्च किए जा रहे थे। जनगणना और राशन कार्ड न बनाने में भाजपा और आप की मिलीभगत ने दिल्ली के गरीबों की मुश्किलें और बढ़ाईं।
विज्ञापन

वहीं, यमुना की सफाई के वादे पूरी तरह खोखले साबित हुए। यमुना अब झाग और गंदगी का प्रतीक बन गई है। स्वास्थ्य व्यवस्था में भी भारी कमी है, जहां 14 अस्पताल निर्माणाधीन हैं, लेकिन बजट आवंटन इतना कम है कि इन्हें पूरा होने में दशकों लग सकते हैं। शिक्षा व्यवस्था में भी हजारों सीटें खाली पड़ी हैं और स्कूलों में अध्यापकों की भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-आप ने दिल्ली की प्रगति को पीछे धकेला : देवेंद्र

देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा और आप की सरकारें महिला सुरक्षा, बुजुर्ग पेंशन और गरीबों के राशन जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही हैं। दिल्ली में हर दिन तीन दुष्कर्म और 10 अपहरण हो रहे हैं, जबकि निर्भया फंड का उपयोग तक नहीं किया गया। सफाई कर्मचारियों के वेतन और अधिकारों की अनदेखी ने सामाजिक सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। भाजपा और आप ने दिल्ली की प्रगति को पीछे धकेल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article