{"_id":"68b1d196957da7eb120a1652","slug":"congressmen-expressed-concern-over-increasing-crimes-against-women-noida-news-c-1-gnd1002-3341354-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर कांग्रेसियों ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर कांग्रेसियों ने जताई चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिले में बढ़ रहे अपराध और हत्याओं पर शुक्रवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सेक्टर-52 में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रवक्ता पवन शर्मा ने कहा, शहर में दिनोंदिन अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। कोई शिकायत दर्ज नहीं हो रही है। महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा, रामराज्य लाने की बातें करते थे, आज वो बताएं कि महिलाओं के प्रति अपराधों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी सिर्फ उत्तर प्रदेश में हुई है। जो महिलाओं की सरंक्षण की बातें करते हुए सत्ता में आसीन हुए हैं।
जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ने जिले में पिछले एक दो महीने में हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। ताजा मामला निक्की हत्याकांड है।
इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर, संजय तनेजा, बागपत प्रभारी सतेंद्र शर्मा, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना, जिला संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा, शहर संगठन प्रभारी ललित अवाना, महासचिव दयाशंकर पांडेय, रामकुमार शर्मा, विक्रम चौधरी, मजहर हुसैन, एस एस सिसोदिया व सुबोध भट्ट आदि मौजूद रहे। ब्यूरो