फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress contestant does election campaign in Nagina

भेदभाव कर भाजपा ने नगीना खंड में विकास कार्य नहीं कराया : मामन खान

Sat, 19 Oct 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress contestant does election campaign in Nagina
नगीना। फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान इंजीनियर ने शनिवार को दर्जन भर गांवों में जनसभा की। इस दौरान भाजपा सरकार पर भेदभाव कर नगीना खंड में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता बहकावे में आने वाली नहीं है, भाजपा के पास कोई जा विकास का एजेंडा नहीं है। पिछले 10 सालों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किए थे। पिछले 5 साल के दौरान भाजपा ने विनाश की राजनीति की है विकास नहीं किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह जाति धर्म को छोड़कर निष्पक्ष तरीके से कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथ के निशान का बटन दबाएं। अभी भी गांव में पीने का मीठा पानी नहीं है, ड्राइवरों के लाइसेंस नहीं बने, मेवात के आधा दर्जन लोगों को गाय और भीड़ हिंसा के नाम पर मौत के घाट उतारा गया। यह सभी बिंदु ऐसे हैं इससे आम मतदाता भाजपा को वोट नहीं देना चाहेगा। मतदाताओं से विधानसभा क्षेत्र में अपील है कि वह कांग्रेस पार्टी को दाएं और अपने हक की सरकार चुनें और विकास कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed