फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress and farmer leaders placed under house arrest

Noida News: कांग्रेस और किसान नेताओं को रखा नजरबंद

Sun, 29 Mar 2026 05:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Congress and farmer leaders placed under house arrest
सभास्थल जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की हुई धक्का-मुक्की
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले कांग्रेसियों और किसान नेताओं को नजरबंद रखा गया। उनके मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए गए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला को तीन दिन से उनके आवास पर नजरबंद रखा गया। इसके बावजूद शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बिसरख स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जेवर एयरपोर्ट के सभास्थल कूच की घोषणा की। इस दौरान पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। एसीपी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। घंटों चली वार्ता के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने एसीपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष अमरिश चौहान को बृहस्पतिवार शाम दादरी पुलिस ने जारचा रोड स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। उनके घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भाटी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गांव जलालपुर में भी बुधवार से पुलिस बल तैनात रहा। दिन-रात पुलिस उनके साथ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र भाटी ने बताया कि उनके संगठन की ओर से कोई कार्यक्रम नहीं था, इसके बावजूद उन्हें घर पर ही नजरबंद रखा गया। भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं और किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी एयरपोर्ट की चारदीवारी तक पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता निगम, सागर शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed