फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Competition among youth from across the country to solve problems

Noida News: समस्या समाधान के लिए देशभर के युवाओं के बीच हुई प्रतियोगिता

Fri, 15 Mar 2024 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Competition among youth from across the country to solve problems
-केस 180-2024 स्पर्धा में डीयू, आईआईएम और आईआईटी के छात्रों ने की भागीदारी
विज्ञापन

-अमर उजाला ने एक्सीलेंस पार्टनर की भूमिका निभाई

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
युवा दिमाग की परख और देश की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए डीयू के एसआरसीसी में देशभर के युवाओं के बीच एक खास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 180 डिग्री कंसल्टिंग एसआरसीसी की ओर से आयोजित केस 180-2024 प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईएम और आईआईटी के छात्रों ने हिस्सा लिया। देश के प्रमुख संस्थानों से इसमें रिकॉर्ड तोड़ आठ हजार से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में अमर उजाला ने एक्सीलेंस पार्टनर की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी विश्लेषण करने और समस्या समाधान जैसी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इसके लिए इन्हें अलग-अलग संस्करणों में शामिल कर प्रतियोगिता कराई गई। पहले प्रबंधन परामर्श संस्करण में नॉलेज पार्टनर्स कैपजेमिनी, न्यूजेन, प्राइमस पार्टनर्स और ईईएसएल के तैयार कराए व्यावसायिक परिदृश्यों को शामिल किया गया। इसमें प्रतिभागियों को उद्योग जगत के दिग्गजों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने का अवसर दिया गया। इनके जटिल परिस्थितियों का विश्लेषण करने, मुख्य मुद्दों को पहचानने, चुनौतियों के समाधान करने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया। दूसरे संकट परामर्श संस्करण में इनके तेज गति से रणनीति बनाने, गंभीर रूप से सोचने की क्षमता का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

तीसरे नीति परामर्श संस्करण में प्रतिभागियों की नीति निर्माण की समझ का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद एक प्रश्नोत्तरी सत्र चला। फिर, ऑनलाइन राउंड और आखिर में ग्रैंड फिनाले राउंड का आयोजन किया गया। इसके आखिरी राउंड में प्रतिभागियों ने जूरी के सामने अपने हल किए गए सवालों के जवाब प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान हरेक संस्करण के विजेताओं को खिताब देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वित्तीय पुरस्कार भी मिला। इसमें संयुक्त रूप से करीब तीन लाख रुपये छात्रों को दिए गए। आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता में छात्रों के परामर्श कौशल को देखते हुए इन्हें वित्तीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed