फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Common Facility Center to be built in Medical Device Park

मेडिकल डिवाइस पार्क में बनेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर

Wed, 05 Jan 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Common Facility Center to be built in Medical Device Park
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-28 के प्रस्तावित मेडिकल डिवाइस पार्क में 177 करोड़ की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) और कॉमन साइंटिफिक सेंटर (सीएससी) का निर्माण होगा। यहां मेडिकल उपकरणों के उत्पादन के अलावा सपोर्ट सिस्टम विकसित करने के लिए इस तरह के सेंटर भी बनाने की योजना तैयार की गई है। इसमें भारत सरकार 100 करोड़ रुपये देगी, बाकी पैसे यमुना प्राधिकरण खर्च करेगा।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुणवीर सिंह ने बताया कि इसके अंतर्गत कॉमन आईटी फैसिलिटी, क्लाउड के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर क्लाउड, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन फैसिलिटी, सेंसर टेस्टिंग इंटीग्रेशन फैसिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक एसेंबलिंग फैसिलिटी, थ्रीडी डिजाइन रैपिड प्रोटो फैसिलिटी, बायो मैटेरियल टेस्टिंग फैसिलिटी, इंटरनेट ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी लैब, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेंटर, गामा एरिगेशन जोन और मेक्नोट्रॉनिक जोन आदि बनाए जाएंगे। मेडिकल उपकरणों के उत्पादन के दौरान जितनी भी तकनीकी सुविधाओं की जरूरत होगी, वह सब यहां उपलब्ध होंगी। इसमें कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर और साइंटिफिक फैसिलिटी की मदद से उत्पादन को और बेहतर बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गेटेड डेवलपमेंट होगा। पूरा परिसर चारों ओर से बंद रहेगा। इसके अलावा यहां एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रहेगा, जो आईआईटी बनाएगी। वहीं, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी और रेन वाटर हार्वेस्टिंग मैनेजमेंट का निर्माण होगा।
विज्ञापन

छह साल में 200 एकड़ में कारखाने होंगे क्रियाशील
सीईओ ने बताया कि 200 एकड़ में विकास का काम अप्रैल से शुरू होगा और पूरा काम छह साल में हो जाएगा। पहले साल और दूसरे साल 10-10 फीसदी कारखाने क्रियाशील हो जाएंगे। इसी तरह से तीसरे, चौथे, पांचवें और छठवें साल में 20-20 फीसदी कारखाने क्रियाशील होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के मुताबिक होगा काम
सीईओ का कहना है कि अगर मांग आती है तो 200 एकड़ से ज्यादा या पूरा मेडिकल डिवाइस पार्क भी एक साथ ही विकसित करने का काम शुरू किया जा सकता है। फिलहाल अप्रैल 2022 में जमीन का आवंटन हो जाएगा और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यहां उत्पादन के साथ आईटी के सपोर्ट से पूरा काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed