{"_id":"611018678ebc3ef41b766fd2","slug":"committee-formed-of-21-responsible-people-mewat-news-noi5981792166","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जिम्मेदार लोगों की बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जिम्मेदार लोगों की बनाई कमेटी
विज्ञापन
नूंह। 67 साल के व्यक्ति द्वारा 19 साल की युवती से हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज करने पर मेवात नहीं पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी मामले को रविवार को नूंह के गांव बीबीपुर में मुनेश फौजी उजीना की अध्यक्षता में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में बीबीपुर समेत करीब 25 गांवों की 36 बिरादरी के लोगों ने भाग लिया।
पंचायत की अध्यक्षता कर रहे भाई मुनेश कुमार फौजी ने कहा कि 67 साल के ईसा निवासी हुचपुरी हथीन ने 19 वर्षीय संजीदा को बहला फुसला कर कोर्ट मैरिज की थी। जोकि जिले की 36 बिरादरी कभी भी स्वीकार नहीं करेगी । उन्होंने बताया की पंचायत के माध्यम से 21 जिम्मेदार लोगों की एक कमेटी बनाई गई है और इस मामले की 10 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई है उसी के बाद कमेटी आगे की प्रशासनिक नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की तैयारी करेगी।
इस मामले को लेकर पूरे नूंह जिले की 36 बिरादरी का कहना है कि ऐसे मामलों पर रोक नही लगी तो आज की युवा पीढ़ी में गलत संदेश जाएगा। वहीं युवती संजीदा के भाई ने बताया की हुचपुरी निवासी डॉ सपात का हमारे घर पर आना जाना होता था मगर कुछ दिन पहले इस शादी के लिए हमारे परिवार पर दबाव बनाया जब हमने दबाव नहीं माना तो मेरी बहन को बहला फुसला कर 67 साल के ईसा निवासी हुचपुरी हथीन के साथ कोर्ट मैरिज कराई। उन्होंने प्रशासन से उचित कार्रवाई की गुहार भी लगाई है। बीबीपुर गांव के मौजूदा सरपंच ने बताया कि इस तरह के मामले को लेकर समाज में गलत संदेश जाता है। इस मौके पर ग्राम बीबीपुर के मौजूद लोगों के अलावा आस पास के करीब 25 गांवों के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ईसा नाम का बुजुर्ग 19 वर्षीय युवती के साथ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। हाईकोर्ट के जज ने शादी तो कराई मगर जज साहब इस प्रेमी जोड़े को देख कर अचंभित रह गए । उन्होंने तुरंत जिला पलवल के एएसपी को इस मामले की जांच करने के आदेश दे दिए जिसकी पलवल एएसपी को 10 अगस्त को अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में सौंपेगे।