फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Committed suicide by hanging after killing wife and daughter

Noida News: पत्नी-बेटी की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर जान दी

Fri, 05 Apr 2024 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Committed suicide by hanging after killing wife and daughter
निहाल विहार में पत्नी का गला रेता, चार साल की मासूम के सिर पर किया वार
विज्ञापन

सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं, पत्नी के साथ होता था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निहाल विहार में शुक्रवार सुबह हलवाई ने पत्नी और चार साल की बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान अजय (42), पत्नी टीना (38) और बेटी वर्षा (4) के रूप में हुई है। अजय का बेटा जब घर आया तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर निवासी अजय गली नंबर पांच निहाल विहार में रहता था। अजय ठेके पर काम करता था, जबकि बेटा रात में होने वाले कार्यक्रमों में बिजली का काम करता है। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे अजय ने खिड़की से पिता को पंखे के सहारे फंदे पर लटके हुए देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मकान मालकिन ने बताया कि अजय भूतल पर परिवार के साथ किराये पर रहता था, जबकि वह परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहती है। अजय का बेटा सुबह घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। उसका फोन भी किसी ने नहीं हटाया। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो पत्नी और बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था। पत्नी का गला रेता हुआ था जबकि बेटी के सिर पर भारी हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद अजय के फंदे पर लटकने की बात कही है।
विज्ञापन

शराब पीने के बाद होता था झगड़ा
पुलिस के अनुसार, अजय आर्थिक रूप से कमजोर नहीं था। उसे रोजाना चार से पांच हजार रुपये की कमाई हो जाती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि अजय का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चला है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि शराब पीने के बाद अजय का पत्नी से झगड़ा हो जाता था। कमरे से शराब की बोतल भी मिली है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि शराब पीने के बाद हुए झगड़े में ही गुस्से में अजय ने पत्नी और बेटी की हत्या कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद बेटे का बुरा हाल
घटना के बाद से बेटे कुशल का बुरा हाल है। पड़ोसी महिला प्रवीन ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे वह दूध लेने के लिए दुकान पर जा रही थी। उन्होंने कुशल को घर के बाहर खड़ा देखा। वह किसी को फोन लगा रहा था। जब वह लौटीं तो कुशल दरवाजा खटखटा रहा था। इसके बाद उसने मकान मालकिन को फोन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजय तीन माह पहले ही रहने आया था। इससे पहले वह चार गलियां छोड़कर रहता था। अजय का पड़ोसियों से कोई विवाद नहीं था। रात में उसे बेटी के साथ बाजार में सामान खरीदते हुए देखा गया था। अजय के घर से किसी के चीखने की कोई आवाज नहीं सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article