फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM treats Mewat step-motherly

मेवात के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं सीएम

Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM treats Mewat step-motherly
नूंह। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मेवात आगमन की पूर्व संध्या पर सीएलपी उपनेता आफताब अहमद ने अपने साथी विधायक इंजीनियर मामन खान के साथ मिलकर प्रेसवार्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछे हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री पर जिले के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। जिससे मेवात में सर्दी में राजनैतिक गर्मी बढ़ गई है। पूर्व विधायक शहीदा खान, पीसीसी सदस्य महताब अहमद, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन तेड मौजूद थे।
विज्ञापन

सीएलपी उपनेता आफताब अहमद ने इंजीनियर मामन खान विधायक के साथ शुक्रवार को प्रेसवार्ता बुलाई जिसमें प्रदेश की बीजेपी जजपा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मेवात में विकास की परियोजनाओं को रोकने के लिए जिम्मेदार ठहराया। आफताब अहमद और मामन खान ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए पूछा कि गुड़गांव शहर में नमाज में लगातार खलल डालने वालों को मनोहर सरकार का मौन समर्थन क्यों मिल रहा है। कूर्थला की शहीद बेटी लेफ्टिनेंट किरण शेखावत के नाम पर सरकार ने कॉलेज बनाने की घोषणा की थी लेकिन सात साल बाद भी सरकार ने एक ईंट भी उसमें क्यों नहीं लगाई। भाजपा ने कोटला झील का काम क्यों रोका। नगीना में मंजूरशुदा एमडीयू रीजनल सेंटर क्यों खट्टर सरकार ने रोका, कांग्रेस द्वारा दिया गया छपेरा ड्राइविंग ट्रेंनिंग स्कूल क्यों रोका, सालाहेडी केंद्रीय विद्यालय को क्यों रोका, मेवात कैडर में भर्ती रोककर निष्क्रिय क्यों किया गया। आफताब अहमद ने कहा कि शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज जो कांग्रेस सरकार की मेवात को ऐतिहासिक सौगात थी, उसे भाजपा ने जानबूझकर बीमार करने का काम क्यों किया है। इंजीनियर मामन खान ने कहा कि गुड़गांव-अलवर मार्ग को कांग्रेस ने 248 ए राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया और नूंह तक फोरलेन किया फिर बीजेपी सरकार ने आगे का काम क्यों रोका। उन्होंने हजारों मौतों के लिए खट्टर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री जो घोषणा करें उसे पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed