फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM office orders investigation into Noida Habitat Center project

Noida News: खबर का असर सीएम ऑफिस ने दिए नोएडा हैबिटेट सेंटर परियोजना के जांच के आदेश

Wed, 17 Jan 2024 04:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
CM office orders investigation into Noida Habitat Center project
नोट: कृप्या खबर की पीडीएफ लगा लें
विज्ञापन

-----------------------------------



-अमर उजाला ने परियोजना के ठंडे बस्ते में डालने का उठाया था मामला
-शहर को सांस्कृतिक पहचान दिलाने के लिए जरूरी थी परियोजना

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से नोएडा हैबिटेट सेंटर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। परियोजना के ठंडे बस्ते में जाने का मामला अमर उजाला ने उठाया था। फाइलों में दबकर रह गई हैबिटेट सेंटर निर्माण की परियोजना शीर्षक से छपी खबर पर आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की ओर से इस मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को सौंपी गई है।
विज्ञापन


शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिलाने के लिए दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर की तर्ज पर नोएडा में कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर परियोजना शुरू की गई थी। टेंडर के बाद सेक्टर-94 में निर्माण कार्य भी शुरू हुआ। लेकिन विवादों के बाद परियोजना का काम रुक गया और टेंडर निरस्त करने के बाद यह फाइलों में दब कर रह गई। परियोजना के शुरुआती दौर में इस तरह से दिखाया गया था कि मानो यह परियोजना नोएडा की पहचान बनकर उभरेगी। नोएडा का हैबिटेट सेंटर दिल्ली से भी बेहतर होगा। यहां सांस्कृतिक गतिविधियों की बाढ़ आ जाएगी। दिल्ली के कलाकार नोएडा आकर अपना हुनर दिखाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed