{"_id":"61d7274214642405fa4eecad","slug":"cm-launches-online-solar-water-pumping-program-mewat-news-noi6255437101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने सोलर वाटर पंपिग कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने सोलर वाटर पंपिग कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (कुसुम) योजना के अंतर्गत सोलर वाटर पंपिग कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया। योजना के शुभारंभ अवसर पर सीएम ने नूंह व हिसार जिले के दो-दो किसानों से सीधे सोलर वाटर पंपिंग के बारे में बातचीत कर अनुभव साझा किए। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले की महिला किसान शशि आहुजा निवासी गांव आटा व ईसाक खान पथराली ने सीधी बातचीत के दौरान कहा कि यह योजना किसानों के लिए काफी लाभकारी है।
उन्होंने कहा कि इस योजना में महज 25 प्रतिशत राशि किसान को वहन करनी पड़ती है बाकी 75 प्रतिशत सरकार द्वारा वहन की जाती है। जिले के 151 किसानों ने सोलर वाटर पंप लगाया है। किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस योजना का ज्यादा से ज्यादा विस्तारीकरण करने की बात रखी। साथ ही योजना में समय व धन की बचत के साथ-साथ वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से निजात मिलने की बात कहीं। महिला किसान शशि आहुजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके पास एक एकड़ जमीन है, उसने सोलर वाटर पंपिंग लगाने के लिए जो 25 प्रतिशत राशि खर्च की है उसके लिए उसने किसी प्रकार का कोई लोन नहीं लिया अब वह किसी भी समय अपने खेत की सिंचाई कर सकती है बल्कि पड़ोसी किसान भी सिंचाई कर सकते हैं।
सीएम से बात कर उत्साहित
शशि आहुजा ने बताया कि उसने 5 एचपी का सोलर वाटर पंपिंग लगाया। इस योजना के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री से बात करने का अवसर मिला इससे वह बहुत उत्साहित है। उन्होंने 5 एचपी का सोलर पंप लगाया है, जिसकी कुल कीमत 2 37961 रुपये है। 59 491 रुपये अपनी तरफ से और बाकी 178470 रुपये सरकार ने वहन किए है। किसान ईसाक खान ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसने 10 एचपी का सोलर वाटर पंप लगाया है जिसके लिए 75 प्रतिशत सरकार ने दिया है, जिससे उसे तीन लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला एवं कुसुम योजना के महानिदेशक डा. हनीफ कुरैशी कार्यक्त्रस्म में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने किसानों को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
इस अवसर पर उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने जिले के सात किसानों में बेदपाल, बिजेंद्र, चावखान, शशि आहुजा, अब्दुल्ला, सपात खान, ईसाक खान को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जिले के विकास को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए विभाग ने पोर्टल खोला था जिसमें योजना का लाभ उठाने के लिए 11 किसानों ने आवेदन किया है।