{"_id":"68791ceb385b03df8609dd5c","slug":"cm-discusses-delhis-development-with-finance-minister-noida-news-c-340-1-del1011-97884-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीएम ने वित्त मंत्री से दिल्ली के विकास पर चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीएम ने वित्त मंत्री से दिल्ली के विकास पर चर्चा की
विज्ञापन
केंद्र से विशेष सहायता योजना के तहत जल्द मिलेंगे 600 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात कर राजधानी के समग्र विकास पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की वर्तमान विकास योजनाओं, भविष्य की प्राथमिकताओं और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग के बारे में अवगत कराया।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की सहभागिता आधारित विकास नीति से राजधानी को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में परिवर्तन की गति तेज हुई है। दिल्ली को इस माह के अंत तक केंद्र से 600 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मिलेगी। इस राशि का उपयोग दिल्ली में यातायात प्रबंधन, जल निकासी, हरित ऊर्जा व कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जाएगा। दिल्ली सरकार राज्यों को पूंजी निवेश के लिए केंद्र की विशेष सहायता योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी और हर योजना का प्रत्यक्ष लाभ दिल्लीवासियों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोगात्मक रवैये के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से हो रहे बदलाव का अनुभव हो रहा है।