फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Clean drinking water will soon reach Chhawla BSF camp

Noida News: छावला बीएसएफ कैंप में जल्द पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल

Fri, 24 Oct 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Clean drinking water will soon reach Chhawla BSF camp
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परियोजना का शिलान्यास किया, जवानों के साथ मनाया भैयादूज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को छावला बीएसएफ कैंप में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के तहत जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है उसका पानी आसपास के ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंचेगा। रेखा गुप्ता ने बीएसएफ के जवानों के साथ भैयादूज भी मनाया।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात यह जवान हमारे देश की ढाल हैं। इनके लिए सुविधा सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने जवानों की मांग पर कैंप परिसर में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण का भी आश्वासन दिया। परियोजना के तहत पानी की पाइप लाइन छावला बीएसएफ कैंप से छावला गांव की फिरनी रोड तक बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ने वाली यह नई पाइपलाइन न केवल बीएसएफ कैंप परिसर बल्कि आसपास के स्थानीय निवासियों को स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जवानों, नागरिकों और ग्रामीण क्षेत्रों की सुविधाओं को पूरा करने के लिए सतत प्रयासरत है। यह परियोजना क्षेत्र के हजारों लोगों और बीएसएफ जवानों के लिए राहत लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed