फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City Sports: From the sports grounds of Noida Greater Noida

सिटी स्पोर्ट्स : नोएडा ग्रेनो के खेल मैदानों से

Mon, 04 Aug 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
City Sports: From the sports grounds of Noida Greater Noida
सीबीएसई क्लस्टर में अमीषी ने साधा निशाना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मेरठ में चल रही सीबीएसई क्लस्टर जोन-1 शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन गौतमबुद्ध नगर की अमीषी ने शानदार प्रदर्शन किया। एयर राइफल स्पर्धा में रायन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अमीषी ने 400 में से 385 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के 62 स्कूलों से 300 से अधिक निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।
अवध योद्धा ने द एसएएस को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में खेले जा रहे मानसून कप लीजेंड टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में अवध योद्धा ने द एसएएस को दो विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द एसएएस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवध योद्धा की टीम आठ विकेट खोकर 112 रन बना सकी। मनोज शुक्ला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

श्रीराम सेना आठ विकेट से जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खेले जा रहे सेंचुरियन कप के लीग मैच में श्रीराम सेना ने जंपा को आठ विकेट से हरा दिया। जंपा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 82 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीराम सेना की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। कुमार गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-40 स्थित द खेतान स्कूल में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य सजीव पी. पुर्वानानी ने की। इस अवसर पर खेल विभाग के अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा एवं एचओएमएस सचिन शर्मा मौजूद रहे। प्रतियोगिता 6 अगस्त तक चलेगी, जिसमें आठ स्कूलों की टीमें शामिल होंगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में शिव नादर स्कूल, लोटस वैली स्कूल, रामाज्ञा स्कूल, विश्व भारती स्कूल, श्रीराम ग्लोबल स्कूल, समरविल स्कूल ग्रेटर नोएडा, फादर ऐगनल स्कूल और मेजबान द खेतान स्कूल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले मैच में शिव नादर स्कूल ने फादर ऐगनल को 6-0 से हराया। दूसरे मैच में समरविले स्कूल ने विश्व भारती स्कूल को 4-0 से मात दी। तीसरे मुकाबले में मेजबान द खेतान स्कूल ने लोटस वैली एक्सटेंशन को 5-0 से हराकर दिया। वहीं श्रीराम ग्लोबल स्कूल नोएडा ने रामाज्ञा स्कूल को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed