{"_id":"6895f8a3768c4449b308e00c","slug":"city-sports-from-the-sports-grounds-of-greater-noida-noida-news-c-23-1-lko1064-70975-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्पोर्ट्स : ग्रेटर नोएडा के खेल मैदानों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्पोर्ट्स : ग्रेटर नोएडा के खेल मैदानों से
विज्ञापन
थाईलैंड में दम दिखाएंगे आठ खिलाड़ी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के आठ खिलाड़ी थाईलैंड में आयोजित होने वाली हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी खिलाड़ी शुक्रवार को थाईलैंड पहुंच गए है। जिले से सब जूनियर वर्ग में तृषिका मेहता, वेदांत शर्मा, जूनियर वर्ग में विजयेंद्र ठाकुर, आदित्य प्रताप सिंह, लक्ष्य श्रीवास्तव, कुणाल भाटी, लक्ष्या श्रीवास्तव और सीनियर वर्ग में रवि राज कुंवर अपना दमखम दिखाएंगे। कोच समरेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में 27 देशों के करीब एक हजार खिलाड़ी शामिल होंगे।
सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलेगा अविकल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के क्रिकेटर अविकल मलिक ने राष्ट्रीय सीबीएसई क्रिकेट चैंपियनशिप में जगह बनाई है। युवा क्रिकेटर नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट चैंपियनशिप में अंडर-17 आयु वर्ग में बल्लेबाजी करता नजर आएगा। सेंचुरियन पार्क सोसाइटी निवासी पिता अनुराग मलिक ने बताया कि सीबीएसई की ओर से काशीपुर स्थित जसपुर के ब्राइट स्टार इंटरनेशनल स्कूल में 21 से 27 जुलाई तक नॉर्थ जोन सीबीएसई क्लस्टर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। जिसमें अविकल के प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। क्लस्टर चैंपियनशिप में अंडर-14,17 व 19 में नॉर्थ जोन से करीब तीन हजार क्रिकेटरों ने भाग लिया था।
फाइनल में खेलेगी रायन स्कूल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ओमेगा-2 में चैंपियन चैलेंज सीजन दो में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। रायन इंटरनेशनल स्कूल ने ग्रेटर वैली स्कूल को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रेटर वैली स्कूल टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 62 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायन स्कूल टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। आर्यन आर्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
ताइक्वांडों में जीते 11 पदक
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शारदा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक समेत 11 पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में दस स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। शारदा विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को शारदा ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इसमें वेस्ट स्थित रायन स्कूल के वेदांत, प्रत्यक्ष, वर्निका ठाकुर और हिमानी शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आरव ठाकुर, वंश शर्मा, अरुण राठौड़, अराध्या आनंदी, वाणिका सिंह व ओजस्वी बिष्ट ने रजत और श्रेयश प्रसाद ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य कंचन चैतली ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।