फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City buses proposal ready, tender will come out

सिटी बसों का प्रस्ताव तैयार, निकलेगा टेंडर

Tue, 24 May 2022 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
City buses proposal ready, tender will come out
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण शहर में सिटी बसों को चलाने की योजना लेकर आ रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। जल्द ही एजेंसी के चयन के लिए टेंडर निकाला जाएगा। इस बार प्राधिकरण मिनी बसें लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि सिटी बसों का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इस बार छोटी बसें लाने की तैयारी है। इसका टेंडर जल्द ही निकाला जाएगा। छोटी बसें लाने का मकसद है कि यह लास्ट माइल कनेक्टिविटी में मदद करेंगी।
विज्ञापन

दरअसल, इससे पहले नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से सिटी बसें चलाई गई थीं। यह सिटी बसें हर माह पांच करोड़ तक का घाटा दे रही थीं। इसके बाद इन्हें बंद कर दिया गया। इसके बाद इसकी एजेंसी कोर्ट चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्राधिकरण को दूसरी एजेंसी की तलाश है जो कि शहर के लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा दिलाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि अभी उच्च स्तर पर इस पर काम होना है। इसके बाद ही यह तय होगा कि इसमें आगे कदम बढ़ाया जाए या नहीं। इस बाबत वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed