फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City buses are running in the city, but 7X societies are still waiting.

Noida News: शहर में दौड़ रही सिटी बस, 7एक्स की सोसाइटियों को अब भी इंतजार

Thu, 23 Jul 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
City buses are running in the city, but 7X societies are still waiting.
श्रेया
निवासियों ने 7एक्स सेक्टरों तक बस सेवा शुरू करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सिटी बस सेवा शुरू की गई। इसका उद्देश्य लोगों को सस्ता, सुरक्षित और सुगम सफर उपलब्ध कराना है, लेकिन सेक्टर-74 से 79 (7एक्स) के हजारों परिवार आज भी इससे वंचित हैं। लोगों का कहना है कि शहर के अन्य हिस्सों में बसें दौड़ रही हैं, लेकिन उनके क्षेत्र को रूट में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें आज भी मेट्रो स्टेशन से घर पहुंचने के लिए ई-रिक्शा, निजी वाहन या महंगी कैब पर निर्भर रहना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि 7एक्स सेक्टरों तक बस सेवा शुरू कर दी जाए तो न केवल उनकी रोजमर्रा की परेशानी कम होगी। निवासियों के अनुसार, सबसे पास के मेट्रो स्टेशन सेक्टर-50, 76 हैं। इसके साथ ही सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन उनके लिए सबसे नजदीकी स्टेशन है। हालांकि स्टेशन से सोसाइटी तक पहुंचने के लिए कोई सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं है। उन्हें मजबूरी में ई-रिक्शा लेना पड़ता है। इससे सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ रही है और आसपास रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम लगता है।
महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस समस्या का सबसे अधिक सामना करना पड़ता है। मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कई सोसाइटियों से करीब 500 मीटर पैदल चलना पड़ता है। - श्रेया, पंचशील प्रतिष्ठा
विज्ञापन

हम लोग 2021 से नोएडा प्राधिकरण और एनएमआरसी से इस क्षेत्र में बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इस क्षेत्र को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। - बृजेश शर्मा, अंतरिक्ष गोल्फ एवेन्यू-1
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार, अस्पताल, स्कूल या दफ्तर जाने के लिए हर बार निजी वाहन या ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है। रात में सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। - संगीता लोहानी

कैब का किराया कई बार इतना ज्यादा हो जाता है कि लोग मजबूरी में अपनी गाड़ी निकालते हैं। सिटी बसें चलेंगी तो लोगों का समय और पैसा दोनों बचेंगे। - जितेंद्र कुमार, महागुन मॉडर्न

श्रेया

श्रेया

श्रेया

श्रेया

श्रेया

श्रेया

श्रेया

श्रेया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed