फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chithera land scam Yashpal Tomar may be declared land mafia anti task force meeting will be held

Chithera Land Scam: कल भूमाफिया घोषित हो सकता है यशपाल तोमर, होगी एंटी टास्क फोर्स की बैठक

Sun, 08 May 2022 08:29 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा। 
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 May 2022 08:29 AM IST
सार

एंटी टास्क फोर्स की बैठक में चिटहेरा भूमि घोटाले में मुख्य आरोपी यशपाल तोमर समेत कई अन्य पर भूमाफिया की कार्रवाई हो सकती है। चिटहेरा गांव में पट्टों की जमीन को गैर कानूनी तरीके और जबरन खरीदा गया था।

विज्ञापन
Chithera land scam Yashpal Tomar may be declared land mafia anti task force meeting will be held
गैंगस्टर यशपाल तोमर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एंटी टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट में होगी। इसमें चिटहेरा भूमि घोटाले में मुख्य आरोपी यशपाल तोमर समेत कई अन्य पर भूमाफिया की कार्रवाई हो सकती है। चिटहेरा गांव में पट्टों की जमीन को गैर कानूनी तरीके और जबरन खरीदा गया था। भूमाफिया ने पट्टों की जमीन खरीदने के बाद प्रशासन की मदद से संक्रमणीय भूमि में दर्ज कराया, ताकि उसे बेचा जा सके।

विज्ञापन


इसके बाद जमीन का मुआवजा प्राधिकरण से उठा लिया गया। इसकी जांच एसटीएफ कर रही है, जबकि राजस्व स्तर की जांच एडीएम वंदिता श्रीवास्तव कर रही हैं। उनकी जांच पूरी हो चुकी है। सोमवार को वे जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगी। वहीं, दादरी एसडीएम की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली एंटी टास्क फोर्स की बैठक में यशपाल तोमर सहित अन्य को भूमाफिया घोषित किया जा सकता है। 

विज्ञापन

प्रशासनिक अफसरों की मिलीभगत भी रही

ग्रामीणों ने बताया कि पट्टा धारकों ने तहसील में जमीन को संक्रमणीय दर्ज कराने का आवेदन किया था जिसे तहसील की टीम खारिज कर देती थी। बाद में भूमाफिया इसका फायदा उठाते थे। वे उन लोगों से संपर्क कर जमीन सस्ती दरों पर खरीदते थे। बाद में तहसील की टीम से जमीन को संक्रमणीय दर्ज कराते थे। फिर प्राधिकरण से उसका मुआवजा उठाते थे। ऐसा कर भूमाफिया ने कुछ समय में ही कई गुना मुनाफा कमाया था। इस दौरान तहसील की टीम ने उच्च अधिकारियों की जांच रिपोर्ट को भी अनदेखा किया था। एडीएम की जांच रिपोर्ट में कई अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। उन पर भी कार्रवाई होनी तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed