फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children's play facilities will be developed at Adbhut Bharat Park.

Noida News: अद्भुत भारत पार्क में विकसित होंगी बच्चों के खेलने की सुविधाएं

Sat, 25 Jul 2026 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Children's play facilities will be developed at Adbhut Bharat Park.
- नालेज पार्क-5 के डी-पार्क में बनेगा, 18 करोड़ आएगी लागत, बच्चों के लिए मिलेंगी खेल सुविधाएं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के नालेज पार्क-5 के डी-पार्क में प्रस्तावित अद्भुत भारत पार्क के डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है। करीब 18 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले इस पार्क में पूरे देश की विरासत प्रदर्शित की जाएगी। कबाड़ से मशहूर इमारतों की प्रतिकृतियां बनाए जाने के साथ ही यहां बच्चों के खेलने की सुविधा भी विकसित की जाएगी।
डीजीएम विजय रावल ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में अच्छे पार्क की जरूरत है। डी-पार्क के लिए अद्भुत भारत पार्क के विकास के लिए जल्दी ही एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रस्तावित डिजाइन में बदलाव किए गए हैं। पहले बच्चों के खेलने की सुविधाएं इसमें शामिल नहीं थीं। इसके अलावा प्रदर्शित की जाने वाली विरासतों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे पार्क को आकर्षण बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

पार्क को खास बनाने के लिए म्यूजिकल जोन और किड्स जोन भी बनाए जाएंगे। म्यूजिकल जोन में संगीत से जुड़ी कलाकृतियां लगाई जाएंगी। इससे पहले तीन बार अद्भुत भारत पार्क को विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पिछले डेढ़ साल में ग्रेनो प्राधिकरण कर चुका है। इसी साल की शुरूआत में भी एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन एजेंसी का चयन नहीं हो सका। अब नए डिजाइन के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी प्राधिकरण की है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस भी पिछले दिनों उद्यान विभाग के साथ बैठक कर डिजाइन को अंतिम रूप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बास्केटबाल, टेनिस और वॉलीबाल कोर्ट बनेंगे
पार्क में इन खेलों के लिए नेट और ऐक्रेलिक स्पोर्ट्स सरफेस तैयार की जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी, टॉयलेट जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी।

चार जोन में विकसित होगा
वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर बन रहे अद्भुत भारत पार्क में कबाड़ से बनने वाली कलाकृतियां लगाई जानी हैं। चार जोन में पूरे देश की विरासतों को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्र की तर्ज पर बांटा जाएगा।

बनाई जाएंगी इन इमारतों की प्रतिकृतियां
उत्तर क्षेत्र में सालिम सिंह की हवेली जैसलमेर, जैन मंदिर रणकपुर, भीतरगांव मंदिर, अर्थुना मंदिर, जागेश्वर धाम मंदिर आदि रहेंगे। वहीं पश्चिम में ओरछा किला, काकड़मठ मंदिर ग्वालियर, कान्हेरी गुफा महाराष्ट्र और पूर्व में रावंगल सिक्किम, अमरकंटक मंदिर छत्तीसगढ़, शिवडोल असम, महेंद्रगिरी मंदिर आदि शामिल किए गए हैं। दक्षिण जोन में वृहदेश्वर मंदिर तंजावुर, चोला मंदिर श्रृंखला, हासन कर्नाटक के केदारेश्वर मंदिर की प्रतिकृतियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed