{"_id":"6ae34850cd115d7ae004e65f","slug":"childrens-education-affected-by-census-duty-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12009-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जनगणना ड्यूटी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जनगणना ड्यूटी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
Thu, 29 Oct 2026 06:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकों को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग, बीएसए को लिखा पत्र
फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों में सभी या अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इससे कुछ विद्यालयों में ताला लगने तक की स्थिति बन गई है। इस समस्या को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम को पत्र लिखा। इसके अलावा बीएसए राहुल पंवार को भी इस मामले में ज्ञापन दिया।
निरंजन नागर ने पत्र के माध्यम से कहा कि कई स्कूलों के इंचार्ज प्रधानाध्यापक की ड्यूटी भी जनगणना में लगाई गई है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालयों का संचालन सुचारु रखने के लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को ड्यूटी से मुक्त करने के साथ प्रत्येक स्कूल में पर्याप्त शिक्षण स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।