{"_id":"6904ad6f7f6f741c600f6a7f","slug":"children-who-have-defeated-cancer-tell-their-story-of-struggle-grnoida-news-c-1-gnd1002-3575295-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैंसर को हरा चुके बच्चों ने बताई संघर्ष की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैंसर को हरा चुके बच्चों ने बताई संघर्ष की कहानी
विज्ञापन
चाइल्ड पीजीआई में हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक के जरिये रक्तदान के लिए किया प्रेरित
नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में शुक्रवार को आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में कैंसर को हरा चुके बच्चों ने संघर्ष की कहानी बताई। उन्होंने अपने उपचार के दौरान के संघर्ष, आशा और दृढ़ता की कहानी साझा की। उनकी बातों ने उपस्थित लोगों को न केवल भावुक किया बल्कि यह भी दिखाया कि सही इलाज और सहयोग से कैंसर से जंग जीती जा सकती है।
हीमेटोलॉजी ऑन्कोलॉजी विभाग ने ग्रीन शक्ति फाउंडेशन और जीएलए विश्वविद्यालय के सहयोग से यह कार्यक्रम किया। जीएलए विश्वविद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये बाल कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए रक्तदान की अहमियत बताई। दर्शकों ने इस प्रदर्शन को सराहा और कई लोगों ने मौके पर ही रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
संस्थान के डीन प्रो.(डॉ.) डीके सिंह ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सरल कार्य है जो किसी के जीवन को बचा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. नीता राधाकृष्णन ने कहा कि जो बच्चे कैंसर से ठीक होकर सामान्य जीवन में लौटते हैं वे समाज में उम्मीद की किरण बनते हैं।