फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children captivated by presenting cultural programs

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांधा

Sun, 12 Dec 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Children captivated by presenting cultural programs
नूंह। शहर स्थित यासीन मेव डिग्री कॉलेज में रविवार को हरियाणा के पूर्व गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला ने गीता जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। भानीराम मंगला ने कहा कि गीता दुनिया की अध्यात्म संस्कृति धर्म के कारण मानवता को जीने की राह सिखाती है। गीता हमें कर्म करने की प्रेरणा देती है। जीवन जीने की राह और संस्कार सिखाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। गीता से प्रेरणा लेकर हम जीवन में कर्मयोग के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि गीता का ज्ञान सभी वेदों का सार है। गीता धारण करने व पठन करने योग्य है तथा गीता सभी शास्त्रों का ग्रंथ है। गीता पर किसी एक का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जो प्राणी गीता का पाठन करता है, उसके पूर्व जन्म के पाप भी धुल जाते हैं। जीवन में अच्छे कार्य कर ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहिए तथा राष्ट्र व देश के प्रति प्रेम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता का अमूल्य ज्ञान किसी व्यक्ति जाति व धर्म संप्रदाय के लिए न होकर संपूर्ण मानव जाति के लिए है। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभिता ढाका ने कहा कि गीता में भी भगवान श्री कृष्ण ने बताया है कि कर्तव्य को पूरी एकाग्रता से करें, लेकिन उसके फल के बारे में चिंता न करें। उन्होंने कहा कि गीता में निष्काम कर्म करने पर बल दिया गया है। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हरियाणा के लोक कलाकारों ने डमरू, डेरु, ढोल व नंगाडा की थाप पर मधुर धुन बिखेरते हुए पंडाल में अपनी प्रस्तुति दी तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। नुसरत खान ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुत दी। इससे पूर्व भानीराम मंगला ने सामान्य बस स्टैंड पर गीता जयंती की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर नगराधीश जयप्रकाश, डीईओ सुरेश गोरिया, डीडीईओ डॉ. अब्दुल रहमान, प्रिंसिपल मोहम्मद इम्तियाज खान, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, ज्ञानचंद आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed