फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child wakes up earlier than parents falls to death from 8th-floor flat

Noida: आठवीं मंजिल से गिरकर पांच साल के बच्चे की हुई मौत, सुबह माता-पिता से पहले सोकर उठा था मासूम

Fri, 16 Jun 2023 02:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 Jun 2023 02:54 PM IST
सार

नोएडा की एक हाई-राइज ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में आठवीं मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने से एक पांच वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

विज्ञापन
Child wakes up earlier than parents falls to death from 8th-floor flat
हाईड पार्क सोसाइटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पांच साल का मासूम आठवीं मंजिल की बालकनी से गिर गया। हादसे के वक्त मासूम के पिता प्रशांत सिंह, मां और बहन कमरे में सो रहे थे। भूतल पर रहने वाले परिवार के शोर मचाने पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड समेत अन्य निवासियों ने परिजनों को सूचना देकर मासूम को सेक्टर-71 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-113 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सोसाइटी के क्यू टावर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत सिंह के बेटे अक्षत (5) की नींद जल्दी खुल गई। वह खेलते-खेलते बालकनी में आ गया। जहां से अचानक नीचे गिर गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर भूतल पर रहने वाले परिवार के सदस्य बाहर निकल आए। बाहर जमीन पर अक्षत लहूलुहान था। उन्होंने तुरंत सुरक्षा गार्ड और अक्षत के माता-पिता को सूचना दिया। उसे सेक्टर-71 स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजन सदमे में है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। सोसाइटी निवासियों ने भी हादसे पर दुख जताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी परिवार के लोगों को करीब आधे घंटे बाद मिली।
विज्ञापन


महज 4.5 फीट ऊंची है रेलिंग, गैप भी है ज्यादा
पुलिस का कहना है कि जिस बॉलकनी से अक्षत गिरा उसकी रेलिंग 4.5 फीट ऊंची है। रेलिंग में गैप भी ज्यादा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी रेलिंग के बीच से अक्षत गिर गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के गिरने की सूचना मिली थी। हादसे की छानबीन की जा रही है। परिजन ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव उन्हें सौंप दिया गया है। - सैम्या सेन, एसीपी तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed