फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Chief Minister should apologize, otherwise Gurjar Mahapanchayat on 31 October'

नोएडा : ‘मुख्यमंत्री मांगें माफी, नहीं तो 31 अक्तूबर को गुर्जर महापंचायत’

Sun, 03 Oct 2021 05:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 05:07 AM IST
सार

इसके अलावा दर्ज किए गए केस वापस लेने, युवाओं की रिहाई की मांग और भाजपा का बहिष्कार करने, राष्ट्रीय से ग्रामीण स्तर तक 100 सदस्यों की समिति गठित करने की घोषणा की गई।

विज्ञापन
'Chief Minister should apologize, otherwise Gurjar Mahapanchayat on 31 October'
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान में आयोजित बैठक में मौजूद लोग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर गुर्जर शब्द पर काला पेंट करने के मामले में शनिवार को राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति की आयोजित बैठक में 25 प्रस्ताव पास किए गए। परी चौक के पास गुर्जर शोध संस्थान में समिति के विभिन्न राज्यों के 151 सदस्यों ने निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफी मांगें अन्यथा 31 अक्तूबर को दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में महापंचायत होगी। इसके अलावा दर्ज किए गए केस वापस लेने, युवाओं की रिहाई की मांग और भाजपा का बहिष्कार करने, राष्ट्रीय से ग्रामीण स्तर तक 100 सदस्यों की समिति गठित करने की घोषणा की गई।

विज्ञापन


समिति के सदस्यों में शामिल यूपी, हरियाणा, दिल्ली आदि जगह के गुर्जर समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे और प्रस्ताव रखे। बैठक की अध्यक्षता अंतरण तंवर और संचालन प्रवेश गुर्जर ने की। इस दौरान रणवीर चंदीला फरीदाबाद, डॉ. रूप सिंह राजस्थान, मुखिया गुर्जर व नरेंद्र गुर्जर दिल्ली, राजकुमार भाटी दादरी, बाबू सिंह आर्य मेरठ, रविंद्र भाटी ग्रेटर नोएडा, इंद्र प्रधान, नवीन भाटी व प्रदीप वर्मा सहारनपुर, मैनपाल चौहान शामली, प्रमेंद्र भाटी, पप्पू प्रमुख लदादरी, ममता भाटी, नेपाल कसाना, शशि, बाबू सिंह आर्य, फकीर चंद्र नागर, सरवर चौधरी, आरिफ चौधरी, नौशाद भाटी गंगोह और अनिल कसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये प्रमुख प्रस्ताव किए गए पास

  • राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति की 100 सदस्यीय समिति राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व ग्राम स्तर पर गठित की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री 31 अक्तूबर तक गुर्जर समाज से माफी मांगकर घोषणा करें कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर थे, नहीं तो समाज 31 अक्तूबर को दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में बड़ी पंचायत कर कोई दूसरा निर्णय लेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जेल में बंद युवाओं को तुरंत रिहा किया जाए और सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।
  • गुर्जर समाज उत्तर प्रदेश में भाजपा का बहिष्कार करेगा। समाज के सभी नेता पार्टी छोड़ें।
  • ग्वालियर के गुर्जर समाज का समर्थन भी किया गया। शीघ्र ही समिति का एक शिष्टमंडल ग्वालियर भेजने का निर्णय लिया गया
  • गांव-गांव में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम के बोर्ड और तस्वीरें लगाई जाएंगी।

 

सरकार को चेताकर एकजुटता का संदेश दे गए गुर्जरों के सरदार

गुर्जर शोध संस्थान में विभिन्न राज्यों और संगठनों के गुर्जर समाज के मुखिया (सरदार) उपस्थित हुए। इस दौरान कई प्रस्ताव रखे गए। अधिकांश वक्ताओं ने गुर्जर स्वाभिमान का हवाला देकर सरकार को चेताया और मांगे नहीं मानने पर यूपी में चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। साथ ही, किसान आंदोलन का हवाला देते हुए गुर्जर समाज के लोगों से किसी के बहकावे में न आकर एकजुट रहने का आह्वान किया। इसके अलावा सरकार से सम्राट मिहिर भोज के नाम से विश्वविद्यालय, अन्य शिक्षण संस्थान, क्रीड़ास्थल बनाने व नोएडा एयरपोर्ट का नाम गुर्जर सम्राट मिहिर भोज रखने का प्रस्ताव भी रखा। अधिवक्ता प्रमेंद्र भाटी ने दर्ज किए गए केस की निशुल्क पैरवी की बात कही।

गुर्जर शब्द पर काला पेंट लगाने वालों पर केस समेत ये प्रस्ताव भी हुए पास
22 तारीख को जिसने गुर्जर शब्द पर काला पेंट किया था उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उच्च शिक्षण संस्थान खोलने के लिए कमेटी गठित की जाए। एक बड़ी रैली का आयोजन करके समाज अपना नया शिलापट्ट वहां पर लगाए। प्रतिमा का दोबारा अनावरण हो। समिति के पांच प्रवक्ता तय हों और प्रेस को केवल वही बयान दें। भाजपा के जो लोग भटके हुए हैं और उन्हें समझाने के लिए एक समिति गठित की जाए। एक समिति सर्व समाज सौहार्द समिति के नाम से बने जिसमें सभी जातियों के लोगों को शामिल किया जाए। हर गांव में सम्राट मिहिर भोज के नाम से क्रीड़ा स्थल, पाठशाला और पुस्तकालय बने। इतिहास पर रिसर्च करने के लिए एक कमेटी बनाई जाए और गुर्जर इतिहास पुस्तकें प्रकाशित कराई जाएं। गुर्जर प्रतिहार इतिहास पर एक छोटी पत्रिका छपवाकर प्रत्येक गांव तक पहुंचाई जाए। समिति का कोई व्यक्ति किसी के खिलाफ अपशब्द नहीं बोलेगा, हिंसा नहीं करेगा और सरकारी संपत्ति को क्षति नहीं पहुंचाएगा। सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पर प्रचार के लिए एक टीम बने। मुकदमे और दूसरे कानूनी मामलों की पैरवी के लिए वकीलों की एक कमेटी बने। युवाओं की एक टीम हरिद्वार से पैदल चलकर गंगाजल लाए और प्रतिमा को धोकर पवित्र किया जाए। जब तक मामले का निस्तारण नहीं हो जाता गुर्जर समाज के लोग भाजपा के किसी भी कार्यक्रम, बैठक या सभा में शामिल न हों।

‘कथित नेता राजनीतिक रोटियां सेंककर दो समाज के बीच जहर घोल रहे’
बैठक के बाद राजपूत उत्थान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने कहा कि यह सभा कांग्रेस, सपा और बसपा के नेताओं की ओर से आयोजित की गई थी। इसमें गुर्जर समाज के आम लोगों को बरगलाने का काम किया गया है। कथित नेता चुनावी दौर में राजनीतिक रोटियां सेंकने और दोनों समाज के लोगों के संबंधों में जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं। इतिहासकारों के पास सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार के राजपूत कुल में जन्म होने के साक्ष्य मौजूद हैं। राजपूत समाज शांति सौहार्द में विश्वास रखता है, लेकिन गलत के खिलाफ आवाज उठाना भी जानता है। नेताओं से अपील करता हूं कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए क्षेत्र में अशांति फैलाने का काम न करें, अन्यथा राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर क्षेत्र में शांति का माहौल बनाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed