फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister's flying squad raided the company causing pollution

मुख्यमंत्री उडनदस्ते की टीम ने प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी पर की छापामारी

Mon, 11 Apr 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the company causing pollution
नूंह। सोमवार को जिले के एकमात्र औद्योगिक क्षेत्र रोजका मेव में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदूषण फैला रही कंपनी पर शिकंजा कसा। इस दौरान कार्रवाई से कंपनी संचालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को काफी समय से रोजका मेव स्थित शेमस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर 133 की काफी समय से अवैध तरीके से प्रदूषण फैलाने की शिकायत मिल रही थी। इसी के आधार पर सोमवार दोपहर को रेवाड़ी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उप निरीक्षक सतेंद्र कुमार, पलवल प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ मनीष यादव व सोहना बिजली निगम के एसडीओ राहुल यादव की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कंपनी द्वारा प्रदूषण फैलाने की बात सच मिली। मौके पर गाड़ियों के बड़े बड़े पुराने टायरों को जलाया जा रहा था। कंपनी ने एनओसी शेमस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर 133 के नाम से ली हुई थी। इस कंपनी को सालासर वेस्ट मैनेजमेंट फर्म के मालिक पंकज कुमार द्वारा इसे चलाया जा रहा था। इस मौके पर सुपरवाइजर धर्मबीर निवासी बुलंदशहर उतर प्रदेश, सुपरवाइजर मनोज कुमार, सुपरवाइजर रतीराम मीणा सहित अन्य कर्मचारी मौके पर मिले। बता दें कि रोजका मेव में सीमित औद्योगिक कंपनियां है लेकिन कई कंपनी द्वारा यहां पर पूर्व में भी प्रदूषण फैलाने की शिकायतें आती रही है। इसी कड़ी में सोमवार को यह कार्रवाई की गई। इस दौरान कई मजदूर मौके से टीम को देखकर फरार हो गई। इस कार्रवाई के बाद पलवल प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ मनीष यादव ने नोटिस दे दिया है। कंपनी से इस बारे में जानकारी मांगी गई है। आगामी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed