{"_id":"68f78e917287e4a22b0c3df6","slug":"chhath-fast-will-start-from-25th-with-nahai-khaay-noida-news-c-1-gnd1002-3540852-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नहाय-खाय के साथ 25 से शुरू होगा छठ व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नहाय-खाय के साथ 25 से शुरू होगा छठ व्रत
विज्ञापन
28 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु करेंगे व्रत का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। छठ महापर्व 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी छठ पूजा समितियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया, 28 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। इसके लिए व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। एक तरफ बाजारों में बुधवार से खरीदारी शुरू हो जाएगी। वहीं कृत्रिम तालाब भी तैयार किए जा रहे हैं।
नहाय-खाय के दिन 25 को श्रद्धालु घरों की सफाई कर स्नान के बाद चावल, चना दाल और लौकी की सब्जी का प्रसाद बनाकर सूर्योपासना की शुरुआत करेंगे। व्रती पूर्ण रूप से शुद्ध होकर छठ व्रत का आरंभ करेंगे। खरना के दिन व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे और शाम को पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।