{"_id":"68c1de3f0912faf7fc039335","slug":"chess-competition-na-news-c-126-1-cdr1001-144424-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा में रहा गुरुग्राम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा में रहा गुरुग्राम का दबदबा
Thu, 11 Sep 2025 01:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा के विजेता प्रतिभागी डीईओ वीरेंद्र नारा और कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 24
चरखी दादरी में आयोजित राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा के विजेता प्रतिभागी डीईओ वीरेंद्र नारा और कोच के साथ। स्रोत : विभाग
- चरखी दादरी में आयोजित 58वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेल स्पर्धा के तहत आयोजित हुई 3 दिवसीय शतरंज चैंपियनशिप, सोनीपत और पानीपत का प्रदर्शन भी रहा सराहनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी में 58वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित शतरंज चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया। अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग में 22 जिलों के छात्र-छात्रा शामिल हुए।
लड़कियों के अंडर-19 आयुवर्ग में गुरुग्राम ने पहला, सोनीपत ने दूसरा और फरीदाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के इस आयुवर्ग में गुरुग्राम पहले, पानीपत दूसरे और सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के अंडर-17 आयुवर्ग में गुरुग्राम प्रथम, पानीपत द्वितीय व फतेहाबाद तृतीय रहा। लड़कों के इस आयुवर्ग में हिसार पहले, फरीदाबाद दूसरे और गुरुग्राम तीसरे स्थान पर रहा।
लड़कियों के अंडर-14 आयुवर्ग में फतेहाबाद प्रथम, गुरुग्राम दूसरे और पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, लड़कों के इस आयुवर्ग में फरीदाबाद ने पहला, हिसार ने दूसरा और सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बरसाना गांव स्थित कैप्टन जिले सिंह स्कूल में आयोजित स्पर्धा के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एईओ प्रदीप सांगवान और एईईओ सुनील कुमार भी मौजूद रहे।