{"_id":"68a86dd8ab23323fee0e5baa","slug":"chess-championship-begins-450-players-are-participating-noida-news-c-23-1-lko1064-72453-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शतरंज चैंपियनशिप का आगाज, 450 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शतरंज चैंपियनशिप का आगाज, 450 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो --
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शतरंज चैंपियनशिप-2025 का आगाज हुआ। पहले राउंड के मुकाबले में अंडर-14, 17 व 19 में नॉर्थ जोन से 70 स्कूलों से 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 24 अगस्त तक चैंपियनशिप चलेगी।
प्रतियोगिता छह चरणों में होगी। पहले दिन एक चरण में मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि राजेंद्र शाह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं बल्कि धैर्य, संयम और रणनीतिक सोच का अद्वितीय अभ्यास है। यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्कूल के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, निदेशक वंदना सिंह, निदेशक डॉ. जय कुमार सिंह, प्रधानाचार्या ज्योति राणा, ज्योति रॉय ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया।