{"_id":"61e86b073b8dc251f0577cad","slug":"checking-strict-on-the-border-four-crooks-coming-from-delhi-to-noida-arrested-noida-news-noi627793228","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर चेकिंग सख्त, दिल्ली से नोएडा आ रहे चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर चेकिंग सख्त, दिल्ली से नोएडा आ रहे चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। बॉर्डर चेकिंग के दौरान कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मंगलवार आधी रात को दिल्ली से नोएडा आ रहे हथियारबंद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान महाराजपुर, गाजियाबाद निवासी सचिन पाल, पश्चिम बंगाल निवासी अशरफ, सुपौल बिहार निवासी अजय जायसवाल और बुलंदशहर निवासी सचिन जाटव के रूप में हुई। बदमाशों के पास से पुलिस ने आई 10 कार, चार तमंचे, छह कारतूस, प्लास, पेचकस, आरी, कटर बरामद किया है। ये बदमाश नोएडा में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए कार में सवार होकर आ रहे थे।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार टीम के साथ बॉर्डर के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी दिल्ली की तरफ से कार सवार कुछ संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो कार घुमाने लगे, तभी पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। चेकिंग की गई तो सभी चारों बदमाशों के पास तमंचे, कारतूस व चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले आरी, प्लास, पेचकस आदि मिले। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि ये चारों गाजीपुर बॉर्डर पर एकत्र होकर मॉडल टाउन, नोएडा के लिए निकले थे। जहां लूट, चोरी जैसी संगीन वारदात को अंजाम देने वाले थे। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। इन आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दोपहिया चुराने वाले तीन गिरफ्तार
कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरौला टी प्वाइंट के पास से हरदुआगंज, अलीगढ़ निवासी दलजीत सिंह, हर्ष विहार दिल्ली निवासी राजेंद्र उर्फ टीटू और खैर अलीगढ़ निवासी करन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दोपहिया चुराकर सस्ते दाम में बेचते हैं। गिरफ्तार आरोपी दलजीत के खिलाफ नोएडा व एनसीआर के शहरों में दलजीत पर चार, राजेंद्र और करण पर एक-एक मामला दर्ज है। इनके साथी मुलायम सिंह, कुंवरवीर और विशाल फरार हैं।
विज्ञापन
गार्ड के साथ मारपीट, चार युवक गिरफ्तार
नशे में कार सवार युवकों ने सोसाइटी के गेट पर तैनात चार सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर दी। गार्ड की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने कार सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-99 स्थित एक सोसाइटी में मंगलवार रात गेट पर कुछ सुरक्षाकर्मी ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच सोसाइटी निवासी चार युवक कार से गेट पर पहुंचे और गेल खुलवाने के लिए बहस करने लगे। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भरत, हरीश, हेमंत और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।