{"_id":"5dab56908ebc3e93c02b1b55","slug":"check-green-crackers-with-qr-code-noida-news-noi4683763156","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूआर कोड से करें ग्रीन पटाखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यूआर कोड से करें ग्रीन पटाखों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यूआर कोड से करें ग्रीन पटाखों की जांच
नोएडा। दिवाली पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र ने शहर के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। सेक्टर-19 स्थित कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत डीजे और आतिशबाजी पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने बताया कि दिवाली पर प्रयोग होने वाले ग्रीन पटाखों की पहचान क्यूआर कोड से होगी। इस संबंध में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि 23 अक्तूबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा है कि दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए पटाखे नहीं चलने चाहिए। सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बेचने की अनुमति दी गई है। ग्रीन पटाखों की जांच के लिए उन पर क्यूआर कोड दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी थाना प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया कि ग्रीन पटाखों की कैसे जांच की जाए। इसके लिए फोन में जरूरी सॉफ्टवेयर भी डाउनलोड कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शादी समारोह में भी डीजे और पटाखों का प्रयोग किसी हाल में नहीं होना चाहिए। यदि कोई आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए।